पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कृषि अधिकारी परीक्षा में 64 % रही उपस्थिति

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर| राजस्थानलोक सेवा आयोग की ओर से शनिवार को कृषि अधिकारी (कृषि विभाग) 2014 परीक्षा की परीक्षा जयपुर में आयोजित की गई। ऑनलाइन हुई इस परीक्षा में 64 प्रतिशत अभ्यर्थी उपस्थिति दर्ज की गई।

प्रथम पेपर जयपुर में सुबह 10 से 12 बजे और द्वितीय पेपर दोपहर 2 से शाम 4 बजे ऑनलाइन रूप में आयोजित हुआ। आयोग सचिव भगवत सिंह राठौड़ के मुताबिक प्रथम प्रश्न पत्र में 2 हजार 597 अभ्यर्थी पंजीकृत किए गए थे। इनमें से 1 हजार 662 अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुुुंचे और 935 अनुपस्थित रहे। उपस्थिति प्रतिशत 64.00 रहा। द्वितीय प्रश्न पत्र में भी यही उपस्थिति प्रतिशत रिकॉर्ड की गई।

आजये होंगी परीक्षाएं : रविवारसुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक वाइस प्रिंसिपल/सुप्रींटेंडेंट आईटीआई स्क्रीनिंग टेस्ट 2012 के तहत इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस इंफॉरमेशन टेक्नोलॉजी की परीक्षाएं जयपुर में होंगी। इसी दिन दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग और सिविल इंजीनियरिंग की परीक्षाएं भी जयपुर में ही होगी।

खबरें और भी हैं...