पीटीआई के लिए खिलाड़ी होना जरूरी है या नहीं!
प्रदेशके सरकारी स्कूलों में पीटीआई की नियुक्ति शिक्षा विभाग करता है, लेकिन शिक्षा निदेशालय को ही नहीं मालूम कि पीटीआई पदों के लिए खिलाड़ी होना जरूरी है या नहीं। निदेशालय ने योग्यता संबंधी गेंद आरपीएससी के पाले में डाल दी। पीटीआई संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2013 में प्रदेश के अनेक खिलाड़ी नियुक्ति प्रक्रिया से बाहर हो गए हैं। आरपीएससी ने इस परीक्षा का परिणाम जारी भी कर दिया है और पीटीआई ग्रेड सैकंड थर्ड के अभ्यर्थियों की नियुक्ति अनुशंसा भी निदेशालय को भेजी जा चुकी है। निदेशालय ने चयनित अभ्यर्थियों के प्रमाण-पत्रों की जांच कर ली है, लेकिन अब तक नियुक्ति नहीं दी है।