पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Ajmer
  • उच्च माध्यमिक की प्रायोगिक परीक्षाओं की तिथि में बदलाव

उच्च माध्यमिक की प्रायोगिक परीक्षाओं की तिथि में बदलाव

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजस्थानमाध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने उच्च माध्यमिक 2016 के नियमित परीक्षार्थियों की प्रायोगिक परीक्षाएं आयोजन की अंतिम तिथि 16 फरवरी से बढ़ाकर 20 फरवरी कर दी है। इस तिथि तक सभी विद्यालय-परीक्षक परीक्षा की तिथि तय कर परीक्षाएं आवश्यक रूप से संपादित करवाएं।

बोर्ड सचिव मेघना चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि उच्च माध्यमिक 2016 के स्वयंपाठी परीक्षार्थियों की प्रायोगिक परीक्षाएं 16 फरवरी से 22 फरवरी तक निर्धारित केंद्रों पर होगी। संबंधित परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र उनके आवेदित पते पर डाक से भिजवा दिए गए है। यदि किसी परीक्षार्थी को प्रवेश पत्र प्राप्त नहीं हुआ हैं, वे बोर्ड की वेबसाइट www.rajeduboard.nic.in से अपना जिला, नाम, पिता का नाम नामांकन दर्ज कर अपने परीक्षा केंद्र परीक्षा तिथि की जानकारी प्राप्त कर परीक्षा में प्रविष्ठ हो सकता है। परीक्षा के दौरान सभी परीक्षार्थी अपनी पहचान करने के लिए कोई भी फोटो युक्त पहचान पत्र साथ लाएं। किसी कारण से तय तिथि पर परीक्षा के लिए उपस्थित नहीं होने पर परीक्षार्थी को अनुपस्थित मानकर परिणाम घोषित किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...