पुष्कर में माई साते का मेला आज
अजमेर|पुष्कर स्थितजोगणिया धाम में 14 फरवरी को माई साते का मेला भरेगा। इस अवसर पर सुबह से दोपहर तक मां सातु बहना की पूजा अर्चना की जाएगी। मां के मेहंदी, मोली, चावल, लापसी, पताशे मिठाई आदि अर्पण किए जाएंगे। दोपहर 12 बजे मंदिर के महंत भंवर लाल महाआरती करेंगे। इसके बाद मां के भोग लगाया जाएगा तथा रात तक भंडारा चलेगा। यह दिन मां के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है।