पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

निरंकारी भक्तों ने फिर चमकाया रेलवे स्टेशन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सबने सराहा 5वां महासफाई अभियान

सिटीरिपोर्टर|अजमेर

संतनिरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन ब्रांच अजमेर की ओर से शनिवार को 5वीं बार सदगुरु बाबा हरदेव सिंह महाराज की आज्ञा से जिले के लगभग 240 निरंकारी भक्तों ने अजमेर के रेलवे स्टेशन पर साफ सफाई कर चमका दिया।

निरंकारी प्रवक्ता नानक भाटिया ने बताया कि निरंकारी भक्त अजमेर के निरंकारी प्रमुख संत धमनदास की प्रेरणा से अजमेर रेलवे स्टेशन पर ट्रोलों में अपना सफाई का सामान लेकर पहुंचे। उन्होंने एक-एक कोना झाड़ू लगाकर बाद में पानी के पाइपों से वाइपर से, कपड़ों से, सर्फ से जो सफाई की उसे रेलवे के कर्मचारी और अधिकारी भी देखते रह गए। निरंकारी भक्तों ने प्लेट फार्म नंबर 1 से 5 तक दोनों साइड की पुलिया हो या पुलिया के नीचे टिन शेड हो जहां कई सालों से सफाई नहीं हुई, वहां से कचरे का ढेर बोरों में भरकर हटाया। रेलवे स्टेशन पर कई विदेशी पर्यटक भी इस सफाई कार्य को देखकर प्रभावित हुए। इससे पूर्व 4 बार रेलवे स्टेशन को निरंकारी भक्त चमका चुके हैं। सफाई अभियान में अजमेर, केकड़ी, भीलवाड़ा, बिजयनगर, रायला, ब्यावर अन्य कई गांवों के भक्तों ने सेवाएं दी। केकड़ी के अशोक रंगवानी के नेतृत्व में भीलवाड़ा के प्रमुख के साथ भक्तों ने, अजमेर के भगवानदास सोनू निरंकारी के साथ सन्नी भाटिया, पारी बहिन, रेशमा, सोनिया, रजनी भाटिया, पुरुषोत्तम, भरत तीर्थानी, कविता, खुशबू, दीक्षा, पूजा कई अन्य भक्तों ने सेवाएं दी। जल्दी ही निरंकारी मंडल नगर निगम के सहयोग से अजमेर शहर को भी चमकाया जाएगा।

संत निरंकारी भक्तों ने शनिवार को रेलवे स्टेशन पर सफाई की। इस दौरान जतन से सफाई करता एक नन्हा निरंकारी।

खबरें और भी हैं...