विज्ञान मेले में प्रतिभावान विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया
अजमेर| लायंसक्लब अजमेर आस्था संस्कार सीनियर सैकंडरी स्कूल द्वारा शनिवार को विज्ञान मेले का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपनी खोज प्रतिभा का प्रदर्शन किया। लायंस क्लब अजमेर आस्था के अध्यक्ष लायंस शशिकांत वर्मा के मुख्य आतिथ्य में सभी प्रतिभागी और श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले बच्चों को लायंस क्लब अजमेर आस्था द्वारा पुरस्कृत किया गया। यह सभी पुरस्कार क्लब के सेवाभावी लायंस साथी आरबी गुप्ता के सौजन्य से वितरण किए गए।
विद्यालय की प्रधान स्नेहलता शर्मा ने बताया कि विद्यार्थियों ने बायो गैस से बिजली उत्पादन, राकेट लांचर, थीफ अलार्म तथा मिक्सर ग्राइंडर जैसे वर्किंग माॅडल का प्रदर्शन किया गया। नन्हे मुन्ने और होनहार बच्चों ने कई तरह के माॅडल बनाए। जिनमें प्रमुख अम्लक्षार की क्रिया, पानी का दाब, रोशन का प्रकीर्णन, ज्वालामुखी विस्फोटन आदि प्रयोगों को समझाया। लायंस क्लब अजमेर आस्था के सदस्यों विद्यार्थियों के अभिभावकों ने बच्चों की प्रतिभा को बहुत सराहा। इस अवसर पर लायंस क्लब अजमेर आस्था के पूर्व संभागीय अध्यक्ष लायन अतुल पाटनी भी उपस्थित थे।