पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पर्यावरण सुरक्षा का लिया आठवां वचन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर|अखिल भारतीयप्रजापति बरदिया समाज का 21वां सामूहिक विवाह सम्मेलन में नवविवाहित जोड़ों ने खुशहाल वैवाहिक जीवन के लिए सात वचन के अलावा आठवां वचन विश्व पर्यावरण सुरक्षा का भी लिया। शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी महिला बाल विकास मंत्री अनिता भदेल के समक्ष समाज के मंच से घोषणा की गई कि समाज का प्रत्येक सदस्य पांच-पांच पौधे लगाकर पर्यावरण सुरक्षा में अपना योगदान देगा। इस मौके पर अखिल भारतीय सर्व प्रजापति समाज समन्वय मंडल के अध्यक्ष हरिलाल प्रजापति ने महाराजा दक्ष को विश्व भर में प्रजापति समाज का प्रतीक मानने पर राष्ट्रीय संगोष्ठी में हुए निर्णय के बारे में समाज को अवगत कराया।

सामूहिक विवाह समिति के अध्यक्ष पूर्व पार्षद श्याम प्रजापति ने बताया कि शुक्रवार को रेलवे बिसिट कचहरी रोड में संपन्न समारोह में सात नवविवाहित जोड़ों ने सात वचन खुशहाल जीवन के लिए और आठवां वचन विश्व पर्यावरण सुरक्षा के लिए पौधरोपण कर लिया है। शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानीव महिला बाल विकास मंत्री अनिता भदेल ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। प्रजापति समाज अजमेर के अध्यक्ष देवीराम प्रजापति, विवाह समिति के अध्यक्ष मंगलराम, राष्ट्रीय समन्यवक मंडल अध्यक्ष हरिलाल कश्यप, उपाध्यक्ष रज्जन प्रजापति एवं पूनमचंद सहित समाज के लोगों ने सम्मेलन में शामिल सभी लोगों का अभिनंदन किया। इस मौके पर प्रजापति समाज की स्मारिका 21 वां प्रयास एवं श्री दक्ष प्रजापति कथा की सीडी एवं प्रजापति समाज की वेबसाइट का विमोचन किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय संत सीता बहन, सिद्धगिरी महाराज, प्रहलाद दास महाराज, जयपुर दास, पुरुषोत्तम राज प्रजापति सहित अनेक लोग शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय प्रवक्ता भगवानदीन प्रजापति और पूर्व पार्षद राजेंद्र प्रजापति ने किया। कार्यक्रम में प्रेमनाथ प्रजापति, बेनीप्रसाद प्रजापति, रज्जू प्रजापति, सुंदरलाल प्रजापति, कैलाश प्रजापति, कमला प्रजापति, पूर्व पार्षद सुनीता प्रजापति, उमा प्रजापति, नवल प्रजापति, गोपाल, रज्जन, अनिल सुनील सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए।

प्रजापति समाज के सम्मेलन में नवयुगल संगोष्ठी में शामिल अतिथि।

खबरें और भी हैं...