पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

झूलेलाल जयंती महोत्सव पखवाड़ा 23 मार्च से

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चेटीचंडके उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को सभी संस्थाओं कॉलोनियों के समितियों के साथ मिलकर आयोजन किया जाएगा। स्वामी कॉम्पलेक्स में आयोजित बैठक की अध्यक्षता अजयनगर सिंधी समाज के अध्यक्ष भगवान कलवाणी ने की। बैठक में तय किया गया कि पखवाड़े की शुरुआत 23 मार्च को अमर शहीद हेमू कालाणी जन्म दिवस से शुरू होकर 13 अप्रैल तक संत कंवरराम जयंती तक आयोजन किए जाएंगे। इस अवसर पर गठित कमेटी में नरेन शाहनी, गिरधर तेजवानी, कंवल प्रकाश किशनानी, भगवान कलवाणी, हरी चंदनानी, रमेश टिलवाणी, राधाकिशन आहूजा, मुखी कन्हैयालाल, महेन्द्र कुमार तीर्थानी, जगदीश अभिचंदानी, नारायण हरवाणी, जीडी वृंदाणी को शामिल किया गया है।

खबरें और भी हैं...