फन एंड फेट का आयोजन आज
अजमेर| अखिलभारतीय पुलक जन चेतना मंच शाखा राष्ट्रीय जैन महिला जागृति मंच शाखा की ओर से रविवार सुबह 11.15 से शाम 6 बजे तक बाबाजी की नसिया में फन एंड फेट का आयोजन किया जाएगा। प्रेस वार्ता में पुलक मंच प्रवक्ता ने बताया कि मंच के 110 सदस्यों के सहयोग से आयोजित इस मेले का आकर्षण हाऊजी, पुराने सिक्कों नोटों का नायाब कलेक्शन, फूड कोर्ट आदि स्टाल होंगी। बच्चों के लिए खेल, मिक्की माउस, जैन धर्म पर प्रश्नोत्तरी आदि होंगे। पुलक मंच अध्यक्ष प्रदीप पाटनी ने बताया कि मेले का उद्घाटन सुरेश कुमार संतोष कुमार पांड्या करेंगे। मुख्य अतिथि त्रिलोक राजेश, संजय सोनी तथा विशिष्ट अतिथि दीपक पटवा, दीप प्रज्जलन कर्ता पदम चंद प्रवीण कुमार, प्रदीप पंकज तथा पुरस्कार प्रदाता सर्वेश पाल भावुक सहगल होंगे। महिला जागृति मंच अध्यक्ष रोशनी सोगानी ने बताया कि मेले में रेफल टिकट का शाम 5 बजे ड्रा निकाला जाएगा।