पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

स्टाफिंग पैटर्न से तय होगा स्कूल का बजट

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आईएफएम (इंस्टिट्यूट आफ फाइनेंस मैनेजमेंट) ने 11 बिंदुओं का आवेदन स्कूलों को भेजा और संस्थाप्रधानों से कहा कि वे इनका पूरा ध्यान रखकर भेजे। उनकी जरा सी चूक से या गलत जानकारी देने का असर स्कूल बजट पर पड़ेगा। आईएफएम के अनुसार बजट मॉडल में स्कूल देखकर आवश्यक राशि की सही गणना करने, अधिक राशि मिलने पर तुरंत सरेंडर करने, आवेदन डाक से ही भेजने, फरवरी माह के अंत तक वेतन की गणना करने, निजी अस्पताल में उपचार कराने वाले कार्मिक बजट का मांग पत्र सीधे निदेशालय नहीं भेजना होगा उसे पहले जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय भेजना होगा। इसके साथ अन्य कई हिदायत दी संस्थाप्रधान को दी गई है। राजकीय शार्दुल उच्च माध्यमिक स्कूल के संस्थाप्रधान प्रेमचंद अजमेरा ने बताया कि स्कूल समायोजन के बाद अब एलिमेंट्री सेटअप को भी माध्यमिक सेटअप में शामिल कर लिया गया है। इस कारण एसवाईडीसी, मेडिकल अन्य कार्मिक बिल आईएफएम की वेबसाइट पर आॅनलाइन प्रतिमाह भरा जाता है और इसी आधार पर वेतन स्कूल विकास की राशि आती है।

खबरें और भी हैं...