14 छात्रों को जॉब ऑफर
अजमेर|आर्यभट्ट ग्रुपऑफ कॉलेजेस के 14 छात्रों को पॉलिसी बाजार डॉट कंपनी ने जॉब ऑफर किए। गुडगांव की कंपनी पॉलिसी बाजार डॉट कॉम ने आर्यभट्ट के सिटी कैंपस में पूल कैंपस के दौरान 14 छात्रों का प्लेसमेंट किया। निदेशक डॉ. अमित शास्त्री ने बताया कि सौ से अधिक छात्रों हिस्सा लिया। पीआई राउंड कंपनी के एचआर मनीष कुमार ने लिया, जिसमें 14 छात्रों का 1.8 से 2 लाख तक के पैकेज ऑफर किए गए।