पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जरूरतमंद बालिका के विवाह में सहयोग किया

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर|दिगंबर जैनमहिला संभाग अजमेर एवं लायंस क्लब अजमेर आस्था की ओर से पुष्कर निवासी शारदा देवी की पुत्री के विवाह के लिए जरूरी सामग्री प्रदान की गई। पुत्री के पिता का छह माह पूर्व निधन हो गया था। महिला की आर्थिक स्थिति कमजोर होने से दिगंबर जैन महिला महासमिति युवा संभाग की अध्यक्ष मधु पाटनी से सहायता की अपील की थी। युवा संभाग अध्यक्ष मधु पाटनी ने बताया कि इससे 4 दिन पूर्व ही 2 अन्य जरूरतमंद बालिकाओं के विवाह में समिति द्वारा सहयोग दिया गया था। यह परिवार समाचार पत्र के माध्यम से सहायता और सहयोग की आशा लेकर समिति अध्यक्ष मधु पाटनी के पास आया। इस बालिका के सहयोग में दुल्हन का बेस, 11 साडियां, ज्वेलरी, दू्ल्हे का सूट, अन्य सदस्यों के लिए पेंट, शर्ट, सिलाई मशीन, कलर टीवी, मिक्सी, मिक्सर ग्राइंडर, आरियेन्ट फेन, ओवन, कुकर, गैस चूल्हा, प्रेस, पलंग, स्टील के बर्तन, 25 तरह के सेलो आइटम शृंगार सामग्री भेंट की गई।

खबरें और भी हैं...