पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बसंतोत्सव पर सजी सुरीली शाम

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर| बसंतपंचमी के अवसर पर शुक्रवार को शिवम शारदे कला केंद्र में संगीत संध्या का आयोजन किया गया। दाता नगर की पहाड़ी स्थित शांत वातावरण में संगीत चित्रकला और साहित्य की तरंगें प्रवाहित होती रहती है। डीसी देवड़ा (सुनंदा) ने बताया कि संगीत संध्या में विभिन्न साजो की मधुर ध्वनि के साथ एक से बढ़कर एक गीत, गजल भजनों की प्रस्तुति दी गई। शारदा ने इक राधा इक मीरा..., सुनाया, सुरंगा नंद ने चदरिया सुनाई। आलाप ने होश वालों को.. गजल अलंकार ने होठों से छूलो तुम... की प्रस्तुति देकर माहौल को संगीतमय कर दिया। राग दरबारी मालकोस पर स्वरचित गजलें डीसी देवड़ा ने प्रस्तुत की। ममता ने मां सरस्वती की आकर्षक झांकी सुनाई।

सरस्वतीमां का जन्मोत्सव मनाया: बिहारसेवा समिति द्वारा शुक्रवार को बसंत पंचमी पर फ्रेजर रोड रेलवे कॉलोनी में सरस्वती का जन्मोत्सव हवन यज्ञ पूजा अर्चना कर मनाया गया। जिसमें बिहारी समाज के लगभग 400 लोग शामिल हुए। शाम को भजन सुंदर कांड पाठ का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के आयोजन कर्ता श्याम शंकर, उमा शंकर, संजय सिंह, बीएम मिश्री, दिलीप दुबे, धीरज राय, रंगनाथ, मनोज कुमार सहित मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...