पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

धूमधाम से मनाई देवनारायण जयंती

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर|शहर सहितआसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भगवान देवनारायण जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। शनिवार को विभिन्न क्षेत्रों में झांकियां निकाली गई। ग्राम कुड़की, बगतापुरा घूघरा में झांकियां निकाली गई कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। घूघरा सरपंच पूजा भंसाली समाजसेवी अमित भंसाली ने बताया कि रविवार को गुर्जर समाज के देवता भगवान देवनारायण जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। शनिवार को घूघरा में ग्राम पंचायत मुख्यालय से 201 महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर शोभायात्रा निकाली। निर्मलदास, राम किशोर, दयालनाथ, हुकम सिंह मेवा महाराज आदि मंदिरों के महंतों के सानिध्य में झांकियों शोभायात्रा का आयोजन हुआ। शोभायात्रा ग्राम पंचायत घूघरा मुख्यालय से रवाना होकर भूणाबाय पुष्कर बाइपास होते हुए देवनारायण मंदिर पहुंची। जगह-जगह पुष्प वर्षा हुई। इस दौरान पुष्कर के पूर्व विधायक डॉ. श्रीगोपाल बाहेती, पूर्व प्रधान मांगीलाल, भैरू गुंजल, ओमप्रकाश, उपसरपंच रामगोपाल गुर्जर आदि ग्रामीण मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...