विकास कार्याें पर 2.47 करोड़ रुपए होंगे खर्च
अजमेर| महिलाएवं बाल विकास विभाग उप निदेशक परियोजना अधिकारी के अजमेर ब्यावर में कार्यालय तथा देव विभाग के सहायक स्थान के विभाग द्वारा 2.47 करोड़ की लागत से निर्माण काम कराएगा। राजस्थान लोक सेवा आयोग के पुराने भवन में ही महिला एवं बाल विकास विभाग तथा देवस्थान विभाग के दफ्तर पिछले लंबे समय से चल रहे है। उप निदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग के दफ्तर के निर्माण पर 1.53 करोड़, बाल विकास के परियोजना अजमेर ब्यावर के दफ्तरों के निर्माण पर 34 लाख तथा सहायक आयुक्त देवस्थान विभाग दफ्तर की चार दीवारी के निर्माण पर 60 लाख रुपए की लागत आएगी।