पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हिंदी कार्यशाला का आयोजन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर| नगरराजभाषा कार्यान्वयन समिति की ओर से शुक्रवार दोपहर 3 बजे बजे मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के सभाकक्ष में आॅनलाइन रिपोर्ट भरने का प्रशिक्षण देने के लिए हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, अजमेर के सभी सदस्य कार्यालयों के 34 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ग्रुप केंद्र-। के राजभाषा विभाग के राकेश कुमार ने गृहमंत्रालय हिंदी विभाग की वेबसाइट पर आॅनलाइन रिपोर्ट भरने संबंधी विषय पर व्याख्यान दिया। राजभाषा अधिकारी मधुलिका राठौड़ ने आभार व्यक्त किया।

खबरें और भी हैं...