पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एडीए आयुक्त भंवरलाल मेहरा ने संभाला पदभार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर|अजमेर विकासप्राधिकरण में नवनियुक्त आयुक्त भंवरलाल मेहरा ने शुक्रवार पदभार ग्रहण कर लिया। आईएएस मेहरा ने पद संभालने के बाद पत्रकारों को बताया कि आमजन से जुड़े मामले त्वरित गति से निपटारे की प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने बताया कि छोटे आवासीय अवैध निर्माणों को नियमित करने में जो दिक्कतें रही है, उनका समाधान किया जाएगा। अवधि विस्तार के लंबित प्रकरणों में भी नियमों के तहत ही प्रकरणों का निस्तारण करने का प्रयास होगा। अजमेर के मास्टर प्लान को जल्द लागू कराने के लिए एडीए की बैठक के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि चेयरमेन शिवशंकर हेड़ा से मुलाकात में इस पर चर्चा हुई है जल्द ही बैठक बुलाई जा सकती है।

नवनियुक्त आयुक्त भंवरलाल मेहरा

खबरें और भी हैं...