पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Ajmer
  • डॉक्टरों ने परिजनों की सहमति के बिना लगा दी कॉपर टी!

डॉक्टरों ने परिजनों की सहमति के बिना लगा दी कॉपर-टी!

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संभागके सबसे बड़े जनाना अस्पताल में बिना प्रसूता एवं परिजन के कॉपर-टी लगाने का मामला सामने आया है। जानकारी मिलने के बाद परिजनों में गहरा रोष है। शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष सबा खान के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने प्रदर्शन कर दोषी कार्मिकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। खान ने बताया कि इस प्रकरण की शिकायत चिकित्सा मंत्री राजेंद्र सिंह राठौड़ से की जाएगी।

अजयनगर निवासी इंद्रा प|ी सागर पिंजनानी को पहले प्रसव के लिए 4 फरवरी को जनाना अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गत 5 फरवरी को सिजेरियन ऑपरेशन से इंद्रा ने एक पुत्र को जन्म दिया। इंद्रा के ससुर प्रदीप पिंजनानी ने बताया कि बिना परिवार की स्वीकृति के अस्पताल के डॉक्टरों ने 10 साल के लिए उसे कॉपर-टी लगा दी गई। उनका आरोप है कि जिसने सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए, वह परिवार के सदस्य के नहीं हैं। इस बात को लेकर परिवार के लोगों ने कड़ी आपत्ति जताई।

खबरें और भी हैं...