पशु चिकित्साधिकारी की साक्षात्कार तिथियां घोषित
राजस्थानलोक सेवा आयोग ने अदालत के आदेश के बाद पशु चिकित्साधिकारी (पशुपालन विभाग) संवीक्षा परीक्षा 2011 के 181 अभ्यर्थियों के साक्षात्कार की तिथियां घोषित कर दी हैं। आयोग सचिव भगवत सिंह राठौड़ के अनुसार साक्षात्कार 1 से 4 मार्च, 8 से 11 मार्च एवं 14 से 17 मार्च तक सुबह 9 से दोपहर 1.30 बजे तक आयोजित होंगे। सचिव ने अभ्यर्थियों को निर्देशित किया है कि विस्तृत आवेदन पत्र आयोग की वेबसाइट http:/rpsc.rajasthan.gov.in से डाउनलोड कर उसे साक्षात्कार की तिथि एवं समय पर पूर्ण भरा हुआ विस्तृत आवेदन पत्र समस्त प्रमाण पत्रों की फोटो प्रतियां के साथ आवश्यक रूप से प्रस्तुत कर दें। साक्षात्कार के समय समस्त मूल प्रमाण पत्र फोटो प्रति के साथ नहीं लाने वाले अभ्यर्थी का साक्षात्कार निरस्त कर दिया जाएगा। साक्षात्कार बुलावा पत्र डाक से प्राप्त नहीं होने पर अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से भी प्राप्त कर सकते हैं।