सेवा कार्य रेलवे स्टेशन पर आज 5वां महासफाई अभियान
अजमेर | संतनिरंकारी मंडल अजमेर की ओर से शनिवार सुबह 8 से 12 बजे तक रेलवे स्टेशन पर 5वां महासफाई अभियान चलाएगा। मंडल इस महाअभियान के तहत पूर्व में 4 बार अजमेर स्टेशन को चमका चुका है। निरंकारी प्रवक्ता नानक भाटिया ने बताया कि निरंकारी बाबा हरदेव सिंह की कृपा आशीर्वाद से बाबा की प्रेरणा से स्वच्छ भारत के तहत 45 शहरों के रेलवे स्टेशनों की सफाई कर स्वच्छ भारत अभियान में अपना सहयोग दिया जा रहा है। इस अभियान में 5वीं बार भी अजमेर, केकड़ी, भीलवाड़ा, बिजयनगर, गुलाबपुरा, रायला किशनगढ़, पुष्कर, ब्यावर से लगभग 200 निरंकारी भक्त भाई, बहन , बच्चे प्लेट फार्म नंबर 1 से 5 तक अजमेर के जोन प्रभारी, प्रमुख संत धमनदास निरंकारी की अगुवाई में सफाई अभियान में भाग लेंगे।