पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

राष्ट्रवादी साहित्य का हो सृजन : देवनानी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर|महर्षि दयानंदसरस्वती विश्वविद्यालय एवं संस्कार भारती अजयमेरू के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को अखिल भारतीय साहित्य संगम समारोह का आयोजन किया गया। शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि राष्ट्रवादी साहित्य की रचना समय की मांग है। राज्य सरकार राष्ट्रीय साहित्य के संवर्धन के लिए हमेशा प्रयासरत है। इसी कड़ी में पाठ्यक्रम में राष्ट्रीय साहित्य को स्थान दिया गया है। इस अवसर पर मुख्य वक्ता केंद्रीय हिंदी संस्थान आगरा के निदेशक प्रो. नंदकिशोर पांडे ने कहा कि वैदिक काल से वर्तमान समय तक भारतीय साहित्य प्रकृति प्रेम को केंद्र बिंदु मानकर रचा गया है। कुलपति प्रो. कैलाश सोडानी ने कहा कि साहित्य राष्ट्रीय भावना पैदा करने की क्षमता रखता है। विशिष्ट अतिथि नगर निगम के महापौर धर्मेंद्र गहलोत रहे। समारोह में सुरेश बबलानी की पुस्तक साओ वणु का विमोचन किया गया।

साहित्य संगम समारोह में उपस्थित अतिथि।

खबरें और भी हैं...