पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Ajmer
  • प्रथम राजस्थान शतरंज मूक बधिर प्रतियोगिता शुरू

प्रथम राजस्थान शतरंज मूक बधिर प्रतियोगिता शुरू

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रथम राजस्थान शतरंज मूक बधिर प्रतियोगिता शुरू

अजमेर| अजमेरडिस्ट्रिक्ट डीफ स्पोर्टस एसोसिएशन द्वारा शनिवार को इंडोर स्टेडियम में प्रथम राजस्थान शतरंज मूक बधिर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। जिसमें लगभग 100 प्रतियोगियों ने भाग लिया। समारोह के मुख्य अतिथि गौरव वशिष्ठ थे। बीपी राठी ने समारोह की अध्यक्षता की। विशेष आमंत्रित रणजीत मलिक, प्रेमचंद मूंदड़ा, घनश्याम सोमानी, बल्लभ माहेश्वरी, रामजी लाल, श्रीनिवास बाहेती, राधेश्याम लखोटिया मौजूद थे। इंडोर स्टेडियम पर आयोजित प्रथम राजस्थान शतरंज मूक बधिर प्रतियोगिता के महिला वर्ग में प्रथम सुमन पुरुष वर्ग में विकास, बालिका वर्ग में राधा रावत, बालक में निकुंज जांगिड़ बालिका में प्रिया कुमार प्रथम स्थान पर रहे। रविवार को पांचवां अंतिम चक्र होगा।

अजयमेरु सीनियर प्रीमियर क्रिकेट लीग में मास्टर सनराइजर विजेता

अजमेर| अजमेरुस्पोर्टस एंड कल्चरल सोसायटी की ओर से 12 फरवरी से तृतीय अजयमेरु सीनियर प्रीमियर क्रिकेट लीग का भव्य शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता के आयोजक सचिव पृथ्वीपाल सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता में 40 वर्ष से ऊपर के खिलाडिय़ों की सीनियर प्रीमियर क्रिकेट लीग के दो मैचों का आयोजन शनिवार को हुआ। मयूर स्कूल के मैदान पर प्रथम मैच मेयो मास्टर यूनिवर्सल के मध्य खेला गया। मेयो मास्टर ने यूनिवर्सल को 8 विकेट से हरा दिया। इसी प्रकार द्वितीय मैच मयूर स्ट्राइकर सनराइज औरेंज के मध्य खेला गया, जिसमें सनराइजर ने मयूर को 7 विकेट से हरा दिया।

खबरें और भी हैं...