पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Ajmer
  • नि:शुल्क नेत्र रोग एवं जांच परामर्श शिविर आज कल

नि:शुल्क नेत्र रोग एवं जांच परामर्श शिविर आज कल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर| वैशालीनगरपेट्रोल पम्प के निकट स्थित डॉ. नंदलाल हॉस्पिटल के तत्वावधान में 13 14 फरवरी को नेत्र एवं जनरल सर्जरी जांच-परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में दोनों दिन सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक रोगियों को परामर्श दिया जाएगा। शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रीति लाल ने बताया कि हमारे यहां मोतियाबिंद, काला पानी, नासूर, भैंगापन, ऑपरेशन उपरांत पकने वाली झिल्ली आदि रोगों पर परामर्श दी जाएगी। इस दौरान ब्लड प्रेशर एवं डायबिटिज से आंख के पर्दे की बीमारियों के रोगयों की रेटीना की जांच की जाएगी। इसके अलावा जर्मनी के एएमओ (फेको) मशीन द्वारा बिना सुई, बिना पट्टी बिना टाँके के मोतियाबिंद ऑपरेशन, फोल्डेबल, टॉरिक मल्टीफोकल लेंस प्रत्यारोपण विश्व स्तरीय तकनीक सर्वश्रेष्ठ मशीनों से सस्ती दरों पर किए जाएंगे। सभी बुकिंग कैम्प के दौरान की जाएगी।

खबरें और भी हैं...