कैनवास पर रूपहले रंगों की छटा बिखरेंगे विशेष बच्चे
अजमेर| लोककला संस्थान द्वारा तीन दिवसीय स्प्रिंग आन कैनवास कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम अपने आप में खास होगा, क्योंकि विशेष बच्चे कई कार्यों में असक्षम होते हैं। उनकी प्रतिभा को निखारने उनमें आत्म विश्वास उत्साह भरने के लिए रंगों द्वारा नवीन प्रयोग संस्थान द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम के तहत आर्ट वर्कशाप कला प्रदर्शनी का आयोजन होगा। इसमें संस्थान से जुड़े 16 कलाकार, शुभदा के 100 से अधिक बच्चों के साथ मिलकर कैनवास पर रूपहले रंगों की छटा बिखरेंगे। कार्यशाला के उपरांत रंगों के साकार सौंदर्य की कला प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। संस्थान के अध्यक्ष संजय कुमार सेठी ने बताया की आयोजन शुभदा स्पेशल वर्ल्ड में 15 से 17 फरवरी 2016 तक प्रतिदिन सुबह11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित किया जाएगा। स्वनिर्मित अपनी 21 पेंटिंग्स बच्चों के सहायतार्थ शुभदा को भेंट करेंगे।