डाॅ. विष्णु चौधरी अग्रवाल सेवा संस्था के अध्यक्ष
अजमेर| श्रीअग्रवाल सेवा संस्था अजमेर की साधारण सभा की बैठक, संस्था की ओर से प्रकाशित संस्था के सदस्यों की पुस्तिका ‘अग्रसेतु’ का विमोचन एवं त्रिवार्षिक चुनाव में चेतनराज सर्राफ एवं बाबूलाल गोयल के आतिथ्य में संपन्न हुए। अध्यक्ष पद पर डाॅ. विष्णु चौधरी निर्वाचित हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ अग्रसेन महाराज एवं महालक्ष्मी की तस्वीर के आगे दीप प्रज्जवलित कर एवं माल्यार्पण कर किया गया। गत तीन वर्षों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। इसके बाद मुख्य अतिथि चेतनराज सर्राफ एवं बाबूलाल गोयल ने ‘अग्रसेतु’ का विमोचन किया। दिनेश चंद तायल एवं सुरेश अग्रवाल की देखरेख में संस्था के त्रिवार्षिक चुनाव संपन्न कराए गए।