द्वितीय श्रेणी अध्यापक परीक्षा 2013 की सूची में बदलाव
राजस्थानलोक सेवा आयोग ने द्वितीय श्रेणी अध्यापक विज्ञान (माशिवि) प्रतियोगिता परीक्षा 2013 के पूर्व में 26 मई 15 को घोषित परिणाम में चयनित अभ्यर्थियों की पात्रता की जांच के दौरान अपात्र पाए गए अभ्यर्थियों के विरुद्ध पूर्व घोषित मुख्य सूची को संशोधित करते हुए नवचयनित अभ्यर्थियों को मुख्य सूची में शामिल किया है। आयोग सचिव के अनुसार पूर्व में चयनित अभ्यर्थियों के मेरिट क्रमांक आयोग की वेबसाइट पर प्रदर्शित किए जाएंगे। अभ्यर्थी स्वयं वेबसाइट पर देख सकते हैं। रोल नंबर मेरिट क्रमांक निम्नानुसार है।
रोल नंबर मेरिट क्रमांक
235015 1770
356203 2050
485704 1181
646429 1182
650585 792