पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Ajmer
  • वसंतोत्सव में बिखरे सरोद के रंग, कला साधक सम्मानित

वसंतोत्सव में बिखरे सरोद के रंग, कला साधक सम्मानित

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सप्तकऔर अजमेर विकास प्राधिकरण के वसंतोत्सव और भारत माता पूजन समारोह में शुक्रवार को सरोद के रंग बिखरे। वसंत पंचमी के अवसर पर जवाहर रंगमंच पर आयोजित समारोह में अंतरराष्ट्रीय सरोद वादक पंडित शंकर भट्टाचार्य ने जब सरोद के सुर छेड़े तो संगीत सुधीजन शास्त्रीय संगीत की साधना में लीन हो गए। उनके साथ नागपुर ही पंडित शंकर पिल्लई ने तबले पर अपना जादू पेश किया तो सभागार तालियों से गुंजायमान हो गया।

समारोह की शुरुआत जाने-माने शास्त्रीय संगीतज्ञ पंडित भट्टाचार्य ने राग रागेश्वरी में वेद मंत्र ऊं पूर्णमिद, पूर्णमिदम से की। इसके बाद उन्होंने राग रागेश्वरी में आलाप, जोड़, झाला पेश कर मंत्रमुग्ध कर दिया। बैंक ऑफ महाराष्ट्र में मैनेजर भट्‌टाचाय्र ने झप ताल में बंदिश भी पेश की। इधर पंडित प्रदीप पिल्लई ने तबले का एकल वादन भी पेश किया। उन्होंने त्रिताल में विलंबित और द्रुत लय में तबला वादन पेश किया। समारोह का समापन राग भैरवी से हुआ। उन्होंने द्रुत लय में गत निकास और गत भाव भी पेश किए। इससे पहले आरोहम संस्था केे विद्यार्थियों खुशी, मानसी, मधुरा वैद्य ने जय, जय हे भगवती सुर भारती पेश कर वीणावादिनी को नमन किया। अगली प्रस्तुति मास्टर मेहुल शर्मा, राहुल दलवाल, एबीएल माथुर, आशुतोष राजगुरु ने मध्यलय में तीन ताल पर बलमा मेरे संग लागी प्रीत और द्रुत एकताल पर अपनी गरज पकड़ लीनी बैंया मोरी पेश कर समां बांध दिया। संस्था के मार्गदर्शक सुनील दत्त जैन ने कार्यक्रम की भूमिका पर प्रकाश डाला। मुख्य वक्ता सम्राट पृथ्वीराज चौहान महाविद्यालय के व्याख्याता नारायण लाल गुप्ता थे। उन्होंने वसंतोत्सव और भारत माता पूजन समारोह के महत्व पर प्रकाश डाला। संचालन डॉ. दीपिका शर्मा, वर्तिका शर्मा और डॉ. रजनीश चारण ने किया।

सम्मानसमारोह

सप्तककी ओर से कला और संस्कृति के 4 साधकों का सम्मान भी किया गया। प्रत्येक कला साधक को 11 हजार रुपए नकद और स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। इस साल का मां शारदे सम्मान सरोद वादक पंडित शंकर भट्टाचार्य को भेंट किया गया। महाबली बजरंगी सम्मान तबला वादक पं. प्रदीप पिल्लई को दिया गया। मां भारती सम्मान आरएसएस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य प्रो. पुरुषोत्तम परांजपे काे दिया गया। पहला जगत पिता ब्रह्मा सम्मान शास्त्रीय संगीतज्ञ पंडित अभिजीत कुमार मजूमदार को दिया गया। मुख्य अतिथि एडीए अध्यक्ष शिवशंकर हेड़ा और अध्यक्ष संस्कृति स्कूल के प्रिंसिपल अविनाश कुमार त्यागी थे। संरक्षक नटवर गोयल, डॉ. एवी पांडे, ललित कुमार शर्मा, अध्यक्ष नरेंद्र जैन, भारतेश मंगल, सोमरतन आर्य, अमर सिंह सहित अन्य जैमन, भारती श्रीवास्तव सहित अन्य मौजूद थे। महासचिव राजीव सक्सेना ने आभार व्यक्त किया।

सप्तक के वसंतोत्सव और भारत माता पूजन समारोह में शुक्रवार को सरोद वादन की प्रस्तुति देते पंडित शंकर भट्‌टाचार्य। समारोह में चार कला साधकों को सम्मानित किया गया।

खबरें और भी हैं...