पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Ajmer
  • मुख्य डाकघर में आधुनिक डाक व्यवसाय केंद्र का लोकार्पण

मुख्य डाकघर में आधुनिक डाक व्यवसाय केंद्र का लोकार्पण

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर| मुख्यडाकघर परिसर में शुक्रवार की शाम मुख्य पोस्ट मास्टर जनरल कर्नल डीकेएस चौहान ने आधुनिक डाक व्यवसाय केंद्र का लोकार्पण किया। अब यहां एक साथ भारी तादाद में डाक भेजने वाले उपभोक्ताओं को डाक विभाग की आेर से विशेष सुविधाएं दी जाएंगी। इस मौके पर आयोजित समारोह में सीपीएमजी चौहान मुख्य अतिथि थे। अध्यक्षता पीएमजी राजस्थान दक्षिणी क्षेत्र एसआर मीणा ने की। कार्यक्रम में चौहान और मीणा ने मां सरस्वती के चित्र के आगे दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। फीता काटकर आधुनिक डाक व्यवसाय केंद्र का लोकार्पण किया। चौहान ने बताया कि वे उपभोक्ता जो एक साथ भारी तादाद में आर्टिकल पोस्ट करते हैं। उनके लिए विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध रहेगी। पीएमजी मीणा ने बताया कि अभी 100 उपभोक्ता इस केंद्र के हैं। अब इसमें और बढ़ोतरी होगी। इसके लिए यहां एक मैनेजर की नियुक्ति की गई है। इस मौके पर डाक प्रवर अधीक्षक बीआर सुथार, रेल डाक सेवा अधीक्षक आरएल बालोटिया तथा मुख्य पोस्ट मास्टर बीएल पारसोया समेत अन्य कई अधिकारी मौजूद थे। इस केंद्र से ख्वाजा साहब की दरगाह के खादिम, सरकारी एवं निजी संस्थान, बैंक, राजस्थान लोक सेवा आयोग, रेवेन्यू बोर्ड, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड समेत अन्य बड़े ग्राहकों को यहां सुविधाएं मिल सकेंगी।

खबरें और भी हैं...