पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

स्कूलों में बसंतोत्सव की रही धूम

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर में बसंत पंचमी पर स्कूलों में हुई पूजा अर्चना

सिटीरिपोर्टर। अजमेर

विशेषबच्चों के लिए कार्यरत गैर सरकारी संस्था ‘शुभदा’ के विशेष बच्चों ने शुक्रवार को ’बसंत पंचमी’ का पर्व बसन्तोत्सव के तहत प्रथम दिन मां सरस्वती की पूजा, आराधना आरती की। इस अवसर पर विशेष बच्चे बसंत के प्रतीक पीले रंग के कपडे पहन कर स्कूल आए, साथ ही स्कूल को पीले फूलों से सजाया। विशेष बच्चों ने अध्यापकों के साथ मिलकर रंगोली भी बनाई। इसके बाद विशेष बच्चों ने अध्यापकों के साथ मां सरस्वती की मूर्ति का श्रृंगार किया पूजा कर पीली मिठाई का भोग लगाया। इस अवसर पर संस्था के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अपूर्व सेन के साथ ‘शुभदा’ परिवार की सरोज सुवाल, गौरव माथुर, ईश्वर वैष्णव, विरेन्द्र, शंकरलाल मीनू,योगिता का सहयोग रहा। कार्यक्रम के तहत 15 से 17 फरवरी तक ‘लोक कला संस्थान’ की ओर से ‘स्प्रिंग आॅन कैनवास’ पर वर्कशॉप का आयोजन किया जाएगा।

पत्रकार कॉलोनी स्थित ओंकारेश्वर सर्वदेवाय मंदिर में शुक्रवार सुबह बसंतोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर भक्तों ने विधि विधान से मां सरस्वती की पूजा-अर्चना पंडित प्रकाश शर्मा ने कराई। आरती के बाद प्रसाद वितरण गया। इस अवसर पर मंदिर की पीले फूलों से सजावट की गई। कार्यक्रम में कॉलोनीवासी शामिल हुए। 24 जनवरी 2016 को स्थापित होने के बाद इस मंदिर का यह पहला कार्यक्रम सफल रहा। बसंत पंचमी के उपलक्ष्य में शुक्रवार रात श्री श्याम कॉलोनी वैशालीनगर पेट्रोल पंप के पास भजन संध्या का आयोजन किया गया। श्याम कॉलोनी विकास समिति द्वारा आयोजित भजन संध्या में भजन गायक अशोक तोषनीवाल सर्वेश्वर संकीर्तन मंडल द्वारा संगीतमय भजनों की प्रस्तुति देकर माहौल को भक्तिमय कर दिया। इस दिन श्याम कॉलोनी मंदिर में सभी भगवान का पीले वस्त्र पुष्पों से शृंगार किया गया। भजन संध्या के बाद आरती एवं प्रसाद वितरित हुआ। राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय में बालिका प्रोत्साहन वितरण एवं बसंत पचंमी महोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के भामासाह नटवर लाल फतेहपुरिया एवं मुख्य अतिथि दुर्गाशंकर पारीक उपनिरिक्षक संस्कृत शिक्षा अजमेर थे। वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा 2015 में स्वाती शर्मा द्वारा 82.60 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर उन्हें राज्य सरकार की तरफ से 5000 रुपए का चैंक एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर मां सरस्वती का श्रृंगार एवं राकेश कुमार शर्मा प्राध्यापक एवं शिवनारायण शर्मा के सानिध्य में विद्यालय परिसर में ही हवन किया गया। प्राचार्य कैलाश चंद गौड़ ने अतिथियोें का स्वागत किया।

प्रेसीडेंसी विद्यालय गेगल में बसंत पंचमी महोत्सव पर विद्यालय परिसर में स्थापित विद्या की देवी मां सरस्वती एवं गणेश की प्रतिमाओं के समक्ष विद्यालय चेयरमैन जीएस सिंघवी एवं नीलम सिंघवी ने माल्यार्पण, पूजा की। विशेष प्रार्थना सभा में प्रधानाचार्य ने सरस्वती एवं भगवान गणेश के चित्रों पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर पीत वस्त्र धारण किए प्री-प्राइमरी के बच्चों ने सूर्य एवं सूर्यमुखी के चित्रों में रंग भरकर काल्पनिक दुनिया की रंग बिरंगी छटा बिखेरी। एचकेएच में बसंतोत्सव मनाया गया। जिसमे प्रबंध समिति अध्यक्ष मोतीलाल ठाकुर, शैक्षिक निदेशक आरएस शर्मा, अजय कुमार ठाकुर ने मां सरस्वती को माला पहनाकर पूजा अर्चना की। हरी सुंदर उमा विद्यालय में आयोजित बसंतोत्सव कार्यक्रम में मां सरस्वती वंदना की गई। लाजवंती गोविंदराम ने बसंत पंचमी की गाथा प्रस्तुत की। इस अवसर पर विद्यालय में पौधरोपण किया गया।

राजकीय आदर्श उमा विद्यालय बूबानी में संसदीय सचिव सुरेश सिंह रावत के सानिध्य में बसंतोत्सव मनाया गया। रावत ने मां सरस्वती की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रमाण पत्र वितरित किए।इस अवसर पर सरपंच आरती रावत, गंगाराम रावत, मोहन सिंह रावत, मुन्ना सिंह भामाशाह विक्रम सिंह जांगिड़ मौजूद थे। मुख्य अतिथि ने पुरस्कार वितरण कर विद्यालय में एक कक्षा कक्ष निर्माण की घोषणा की। प्रधानाचार्य मलका बक्ष ने आभार व्यक्त किया। इसी प्रकार राजकीय उप्रा संस्कृत विद्यालय कोटड़ा आवासीय योजना में में बसंतोत्सव प्रधानाध्यापिका चंद्रकला त्रिपाठी ने पूजा अर्चना की। छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। संचालन दमयंती रानी माथुर ने किया। इसी प्रकार राजकीय मॉडल बालिका उमा विद्यालय सुंदर विलास में मुख्य अतिथि शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी ने मां सरस्वती की प्रतिमा का अनावरण किया। इसमें महापौर धर्मेंद्र गहलोत, एडीए अध्यक्ष शिव शंकर हेड़ा, भाजपा शहर अध्यक्ष अरविंद यादव विशिष्ट अतिथि थे। प्रधानाचार्य बीनू मेहरा ने आभार व्यक्त किया।

नामदेवनिकले नगर भ्रमण पर

श्रीलक्ष्मीकांत भगवान मंदिर नामदेव छीपा समाज सेवा समिति उतार घसेटी द्वारा शुक्रवार को नामदेव समाज के सभी घटक दल टांक, दर्जी, छीपा गहलोत, रोहिला के सामाजिक संगठनों की भागीदारी एवं आपसी सहयोग ये नामदेव की शोभायात्रा भगवान लक्ष्मीकांत की सवारी के साथ प्रमुख बाजारों से होकर निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ महापौर धर्मेंद्र गहलोत ने हरी झंडी दिखाकर किया। शोभायात्रा में संत नामदेव का भगवान विट्ठल प्रेम उनके द्वारा कराए गए विविध चमत्कारों कसे ओतप्रोत झांकियों का प्रदर्शन किया गया। शोभायात्रा घसेटी स्थित श्री लक्ष्मी कांत मंदिर से महेश मेडिकल, नला बाजार, खजाना गली, नया बाजार होकर गंज स्थित टांक क्षत्रिय समाज के कल्याण मंदिर पहुंची जहां शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया। अल्पावधि विश्राम के बाद शोभायात्रा फव्वारा सर्किल से आगरा गेट, पृथ्वीराज मार्ग, मदारगेट, घमंडी, होते हुए घसेटी स्थित मंदिर पहुंची। जहां आरती कर प्रसाद वितरित किया गया। शोभायात्रा के बाद प्रभु भवन में भोज का आयोजन हुआ। शाम को तोपदड़ा स्थित नामदेव भवन में बसंतोत्सव मनाया गया।

तीर्थनगरी में धूमधाम से मनाया बसंत उत्सव

पुष्कर|जेएमएस स्कूलकी ओर से ज्ञानगोपाल मंदिर परिसर में आयोजित किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि थानाधिकारी नंदराम भादू गारमेंट व्यवसायी कांति कुमार पाराशर ने मां सरस्वती का पूजन दीप प्रज्वलित कर किया। स्कूल के निदेशक अरविंद सरवाडिय़ा ने बताया कि स्कूल के छात्र-छात्राओं ने बारी-बारी से सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियां दी। पूर्व पालिकाध्यक्ष सूरज नारायण शर्मा, पार्षद महेश पाराशर, गोपाल कृष्ण रामावतार भोम्या, के.जी. पाराशर, राजाराम पाराशर आदि अतिथियों ने स्कूल के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। भारत विकास परिषद की ओर से पाराशर शिक्षा निकेतन में बसंत उत्सव मनाया गया। परिषद के अध्यक्ष उत्तम चंद जैन, सचिव एडवोकेट श्याम सुंदर पाराशर, उपाध्यक्ष रघु पारीक आदि कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

सरस्वती माता का पूजन करते शुभदा स्कूल के बच्चे।

खबरें और भी हैं...