सम्राट पब्लिक स्कूल में नए भवन का उद्घाटन
अजमेर| सम्राटपब्लिक स्कूल में नए भवन के उद्घाटन समारोह के अवसर पर मां सरस्वती की अराधना के साथ संगीतमय सुंदरकांड पाठ हुआ। इस दौरान अभिभावक एवं छात्र नए उत्साह के साथ समारोह में सुंदरकांड पाठ का सुधींद्र नाथ आचार्य द्वारा प्रस्तुत किया गया। इस दौरान नए भवन को स्मार्ट बोर्ड के सज्जित किया गया। साढ़े चार करोड़ की लागत से बने इस भवन को आधुनिक सुसज्जित किया गया। बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर भवन का उद्घाटन किया गया। इस दौरान नरपत सिंह शेखावत, आरपी शर्मा, अकादमिक निदेशक बीके श्रीवास्तव में कथा 3 के छात्र युवराज पाराशर तथा उसके अभिभावक ने फीता काटकर भवन का उद्घाटन किया गया।