पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मैस्कॉट स्कूल में मां सरस्वती की वंदना

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर। मैस्कॉटस्कूल में 12 फरवरी शुक्रवार को बसंत उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के डायरेक्टर मधुर मोतियानी ने सभी शिक्षकों सहित माँ सरस्वती की तस्वीर पर माल्यार्पण कर और उनके समक्ष द्वीप प्रज्वलित कर किया। छात्रों ने सरस्वती वंदना और सरस्वती मंत्रों से वातावरण को गुंजायमान कर दिया। सभी छात्रों आज स्कूल में पीले कपड़े पहन कर और पीले फूलों के आभूषण से सजे धजे स्कूल के प्रांगण में वासंती रंग की छटा बिखेर रहे थे। प्री प्राइमरी छात्र आज अपने लंच बॉक्स में पीली चावल, लड्डू, खमण आदि के रूप में वासंती भोजन का लुत्फ उठा रहे थे। विद्यालय के चेयरमैन गुलाब मोतियानी ने छात्रों को वसंत पंचमी के महत्त्व पर प्रकाश डालते हुए, ज्ञान प्राप्ति के नित नए प्रयासों में सलंग्न रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में छात्रों को प्रसाद वितरण किया।

खबरें और भी हैं...