इंटरनेशनल फ्रेंच परीक्षा परिणाम में बी. टी. का वर्चस्व
अजमेर| फ्रेंचभाषा के प्रतिष्ठित इंटरनेशनल एग्जाम डेल्फ की दिसंबर 2015, परीक्षा के परिणाम घोषित हुए जिसमें अजमेर के प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान बीटी के स्टूडेंट्स ने अपना वर्चस्व कायम रखा हैं। इस परीक्षा में ए-1 तथा ए-2 लेवल में अजमेर से 48 स्टूडेंट्स उत्तीर्ण हुए। उल्लेखनीय है कि उत्तीर्ण स्टूडेंट्स में 11 वर्ष से 22 वर्ष की आयु वर्ग के है। परीक्षा परिणाम इस प्रकार रहे -
डेल्फ-1 में इशान कोटवानी (संस्कृति स्कूल, कक्षा 6) ने सर्वाधिक 85.5 प्रतिशत, मिष्ठी रेलन (सोफिया स्कूल, कक्षा 9) ने 83 प्रतिशत, ज्योति तनवानी (सोफिया कॅालेज - द्वितीय वर्ष) ने 81 प्रतिशत , मित्रवृन्दा ने 80 प्रतिशत (सोफिया कॅालेज - प्रथम वर्ष) तथा स्वर्णिका (इंजीनियरिंग कॅालेज) ने 79 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इसी प्रकार डेल्फ-2 प्रज्ञा कुमावत (सोफिया कॅालेज - द्वितीय वर्ष) ने 78 प्रतिशत, नेहा सोनी 74 प्रतिशत तथा रजत जांगिड़ ने 73 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। उल्लेखनीय है कि जून - 2015 की डेल्फ ए-2 परीक्षा में संस्थान की कृतिका काबरा ने 87 अंकों के साथ परीक्षा उत्तीर्ण की थी।
^भारतका फ्रेंच कनेक्शन लगातार मजबूत हो रहा है। भारत तथा फ्रांस का परस्पर निवेश फ्रेंच संस्थानों तथा कंपनियों में रोजगार के अवसर बढ़ा रहा है। अनुरागराज जोशी, हैड - ग्लोबल लैग्वेज बीटी
^आजबीटी फ्रेंच भाषा सीखने के एकमात्र विकल्प की तरह उभरा है। डेल्फ परीक्षा परिणामों में सभी आयु वर्ग के स्टूडेंट्स का होना अच्छा संकेत है। शहर के युवा तथा उनके पेरेंट्स ग्लोबल लैंग्वेज के प्रति आकर्षित ही नहीं बल्कि जागरूक हुए हैं। विशालगोयल - डायरेक्टर, बीटी।