नृत्य संगीत के साथ मनाया बसंतोत्सव
अजमेर| आर्यभट्ट ग्रुप ऑफ इंजीनियरिंग कॉलेज चाचियावास में बसंत पंचमी पर्व पर मा सरस्वती की पूजा अर्चना की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य एसके माथुर ने दीप प्रज्जवलित कर किया। उसके बाद विद्यार्थियों ने हे शारदे मां वंदना प्रस्तुत की। हेमंत शर्मा ने जय जय हे भगवती सुर भारती...,प्रस्तुत किया। वक्ता प्रियंका माथुर ने बसंत पंचमी का महत्व बताया। कपिल पालिया ने कविता सीताराम ने भजन प्रभु तेरे नाम.. छात्र विवेक ने विचार प्रस्तुत किए। वक्ता कन्नू पाराशर के निर्देशन में शुभांगी ने नृत्य की प्रस्तुति दी। प्रधानाचार्य माथुर ने छात्रों को बताया कि मां सरस्वती को कैसे अपनी बोली, अपनी भाषा अपनी शिक्षा में कैसे जोड़ा जाए। एकेडमिक हैड हीना लाल सहित शिक्षक स्टाफ मौजूद थे। एक्टीविटी हैड हेमंत शर्मा ने आभार व्यक्त किया। इसी कड़ी में अपरान्ह महाविद्यालय में एडीशनल एसपी भंवर सिंह नाथावत ने छात्रों को साइबर क्राइम के बारे में विस्तृत जानकारी दी।