अजमेर की 5 हजार छात्राएं सीखेंगी आत्मरक्षा के गुर
अजमेर | राज्यसरकार युवा खेल काउंसिल द्वारा सक्षम नारी सक्षम राज्य के तहत 15 से 26 फरवरी तक अजमेर की बालिकाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जाएगा। अजमेर जिला ताईक्वांडो संघ सचिव सतीश टेपण अध्यक्ष प्रदीप वर्मा ने बताया कि सभी स्कूलों कालेज की छात्राएं आत्म रक्षा के गुर सीख कर आत्म निर्भर होंगी। इस शिक्षण शिविर में 5 हजार बालिकाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा।