आर्यन कॉलेज में सीनियर विद्यार्थियों को दी विदाई
अजमेर. जवाहररंगमंच पर बान वॉयेज कार्यक्रम के दौरान सीनियर विद्यार्थियों को विदाई समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन बीबीए द्वितीय वर्ष के यश रजवानी एवं टीम ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान की प्राध्यापिका उषा बेन ने गणेश जी के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित किया। तनीषा गोस्वामी ने गणेश वंदना प्रस्तुत की।
सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान गौरव माथुर एवं ग्रुप ने पेरोडी प्रस्तुत की। लवीना एवं ग्रुप ने नगाड़ा संग ढोल बाजे, यश भाटिया ग्रुप ने अफगान जलेबी गाने पर सामूहिक नृत्य, मोहन अवस्थी ने मैं रहूं ना रहूं गीत और हेमन्त बोराना एवं ग्रुप ने लघु नाटिका की प्रस्तुति देकर दर्शकों का मनोरंजन किया। शैक्षणिक योग्यता में अच्छे प्रदर्शन करने वाले सारिका शर्मा, विवेक भागचंदानी, जय जांगिड़, सेजल गुप्ता को प्राध्यापिका सीमा हावा ने पुरस्कृत किया गया।
गैर शैक्षणिक योग्यता मे यशवर्धन सिंह राठौर ने फेस ऑफ दी ईयर, ज्योति शर्मा क्रिएटिव जीन, लोकेंद्र जांगिड़ मि टर्नअराउंड, अक्षय अग्रवाल बेस्ट प्रेंसटर एवं हिमांशु दरियानी ने बेस्ट स्टूडेंट के पुरस्कार प्राप्त किया। संस्थान की निदेशक निशा शेखावत ने दानिश हुसैन को मिस्टर इवानेंग एवं नेहा को मिस इवनिंग से पुरस्कृत किया। यश भाटिया ने आभार व्यक्त किया।