पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ख्वाजा साहब की दरगाह में आज मनेगा वसंतोत्सव

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर | ख्वाजासाहब की दरगाह में सोमवार को वसंत मनाया जाएगा। इस मौके पर शाही कव्वाल पार्टी गरीब नवाज की दरगाह में वसंत का गुलदस्ता पेश करेगी। कौमी एकता को बढ़ावा देने वाला यह पर्व दरगाह में शान शौकत से मनाया जाएगा। दरगाह के निजाम गेट से सुबह 10.45 बजे वसंत का जुलूस शुरू होगा। शेष| पेज 6

शाहीकव्वाल असरार हुसैन और साथी हजरत अमीर खुसरो के कलाम पेश करते हुए चलेंगे। जुलूस में दरगाह दीवान सैयद जैनुअल आबेदीन अली खां के साथ ही विभिन्न गणमान्य लोग भी शरीक होंगे। यह जुलूस बुलंद दरवाजा, संदल खाना गेट होते हुए अहाता नूर पहुंचेगा। यहां वसंत का गुलदस्ता रख कर महफिल होगी। सूफियाना कलाम पेश किए जाएंगे। इसके बाद कव्वाल इस गुलदस्ते को आस्ताना शरीफ ले जाएंगे और अकीदत का नजराना पेश कर कौमी एकता की मजबूती के लिए दुआ करेंगे।

खबरें और भी हैं...