पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

क्रॉस चैकिंग से मिली कामयाबी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेल्स टैक्स विभाग की ओर से सर्वे कराया

इंफ्रारिपोर्टर|अजमेर

सेल्सटैक्स विभाग की कर रिसाव रोकने के लिए की गई एक सर्किल के व्यापारियों के यहां दूसरे सर्किल के अधिकारियों से सर्वे करवाने की व्यवस्था कामयाब रही। विभाग को इससे पांच करोड़ रुपए से अधिक की आय हुई है।

पहले एक ही अधिकारी द्वारा अपने सर्किल के व्यापारियों की जांच की जाती थी, लेकिन विभाग ने इसमें पारदर्शिता लाने के लिए विभाग एक सर्किल के व्यापारियों के खातों की जांच दूसरे सर्किल अथवा जोन के अन्य अधिकारी से करवाने का फैसला किया। नतीजतन विभाग को दस माह में पांच करोड़ रुपए का अधिक राजस्व मिला है। फिलहाल यह योजना 31 मार्च 2016 तक चलेगी। विभागीय सूत्रों का कहना है कि कई बार एक ही अधिकारी द्वारा फाइलों की जांच करने पर व्यापारी की खामियां पकड़ में नहीं आती हैं, लेकिन अन्य अधिकारी जांच करता है तो खामियां पकड़ में जाती है। मालूम हो कि अजमेर जोन में 46 हजार पंजीकृत व्यापारी हैं।

खबरें और भी हैं...