पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बीजासन माता के थान पर उमड़े भक्तजन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर|कायस्थ मोहल्ला,नीम चबूतरा स्थित प्राचीन बीजासन माता के थान पर रविवार को माई साते का मेला भरा। मेले में शहर समेत आसपास के इलाकों से आए लोगों ने माताजी के धोक दी और पूजन किया। बीजासन माता संस्था की ओर से एक दिन पहले ही मेले की तैयारियों को पूरा कर लिया गया था। महिलाएं सुबह से ही हाथों में पूजन की थालियां लेकर थान पर आना शुरू हो गई थी। महिलाओं ने लापसी, पताशे, चावल और मिठाई का भोग लगाया। जल अर्पण किया। लच्छा लपेटकर माताजी से सुख-समृद्धि की कामना की। मान्यता है कि माताजी के धोक लगाने से लकवा समेत अन्य रोगों से छुटकारा मिल जाता है। मेले में सूर्य प्रकाश माथुर, गुरु प्रसाद माथुर, विष्णु माथुर, गंगा प्रसाद माथुर, मुरली सिमलोत, प्रहलाद माथुर, अनिल माथुर सहित अन्य पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सेवाएं दी।

खबरें और भी हैं...