महर्षि नवल स्वामी जयंती मनाई
अजमेर| अखिलभारतीय सतगुरु मान्त्रंग ऋषि नवल धर्म सभा जिला शाखा की ओर से रविवार को महर्षि नवल स्वामी का 233वां जन्मदिवस मनाया गया। माघ सप्तमी समारोह महंत रामपाल दास सारसर की अध्यक्षता में मनाया गया। पार्षद श्रवण टोनी ने नवल स्वामी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए दीप प्रज्ज्वलित किया। इस अवसर पर अमरनाथ पंवार ने नवल स्वामी के 101 चित्र भेंट किए। चौधरी लक्ष्मी नारायण नकवाल की ओर से प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में महाराज मोहनदास कमाल, रामप्रसाद लेहिरया, महंत दिलीप नकवाल, महंत रामप्रसाद पंवार, महंत रमेश चंद टांक, राजेश सौदे, श्याम कलोसिया, सोहन पंवार राजेश कुमार उपस्थित रहे। संचालन महंत सन्नू लाल घारू ने किया।