1.14 करोड़ की मिसिंग लिंक सड़क निर्माण शुरू
महिलाएवं बाल विकास राज्यमंत्री अनिता भदेल ने कहा कि राजस्थान में हर क्षेत्र में शानदार विकास हो रहा है। राज्य सरकार आम जन को राहत एवं सुविधाएं प्रदान करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। सड़क, बिजली, पानी सहित जन सुविधाओं के लिए अरबों रुपये खर्च कर प्रदेश को नया रूप दिया जा रहा है।
राज्यमंत्री भदेल एवं संसदीय सचिव सुरेश रावत ने रविवार को धौलाभाटा रोड पर गोरा काॅलोनी के पास 1.14 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली मिसिंग लिंक सड़क की शुरुआत की। इस सड़क से पुष्कर एवं अजमेर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के हजारों लोग लाभान्वित होंगे।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भदेल ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के नेतृत्व में सबका साथ- सबका विकास के मूल मंत्र के साथ कार्य करवाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री प्रत्येक व्यक्ति को राहत प्रदान करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य करवा रही है। सरकार के दो साल के कार्यकाल में अरबों रुपए के विकास कार्य कराए गए हैं।
पिछले दो सालों में अजमेर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र ने भी विकास के नये सोपान तय किए हैं। क्षेत्र में करोड़ों रुपए की लागत से सड़कों का निर्माण करवाया गया है।
संसदीय सचिव सुरेश रावत ने कहा कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने सुराज संकल्प यात्रा के दौरान प्रदेश की जनता से जो वादे किए, उन्हें एक-एक कर पूरा किया जा रहा है। राजस्थान के प्रत्येक क्षेत्र में विकास कार्य हो रहे हैं।
राज्यमंत्री भदेल संसदीय सचिव रावत ने मिसिंग लिंक रोड कार्य का शिलान्यास किया।