पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बेटी बचाओ-सशक्त बनाओ कार्यक्रम आज

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर| चौरसियावासरोड वैशालीनगर स्थित झूलेलाल मंदिर में झूलेलाल सेवा मंडली की ओर से सोमवार दोपहर 3 से 5 बजे तक बेटी बचाओ सशक्त बनाओ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। महासचिव प्रकाश जेठरा ने बताया कि उक्त कार्यक्रम के सिलसिले में रविवार को प्रभू उपवन भवन रेल्वे हास्पिटल के पास से माताओं और बहनों ने रैली निकाली। इस रैली को महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिता भदेल ने झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली वैल्यू एज्यूकेशन सेन्टर, आदर्श डिग्री काॅलेज नवाब का बेड़ा पर समाप्त हुई। बेटी बचाओ सशक्त बनाओ कार्यक्रम में अजमेर से भरतपुर रैली को-ऑर्डिनेटर कमला बहन एवं वैशालीनगर चौरसियावास रोड स्थित ब्रह्मकुमारी सेंटर की प्रभारी रूपा बहन माताओं और बहनों को संबोधित करेंगी।

खबरें और भी हैं...