कांग्रेस प्रतिनिधि राहुल गांधी से मिले
अजमेर| अखिलभारतीय कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी की ओर से पूरे देश से 10 संगठन के कार्यकर्ताओं को अपने निवासी पर आमंत्रित किया गया। इसमें संगठन की नीतियों कार्यक्रमों के बारे में विचार विमर्श, सुझाव आमंत्रित किए गए। उन्होंने राजस्थान प्रदेश से महेंद्र सिंह रलावता से राज्य की राजनीति के बारे में विस्तार से वार्ता की। रलावता ने संगठन को मजबूत करने के साथ निचले स्तर के कार्यकर्ताओं के माध्यम से कार्य करने, अनुसूचित जाति अल्पसंख्यक, युवा महिलाओं को संगठन के प्रतिनिधित्व देने का आग्रह किया।