‘स्प्रिंग ऑन कैनवास’ आज से
लोककला संस्थान द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘स्प्रिंग ऑन कैनवास’ कार्यक्रम का आगाज सोमवार को होगा। कार्यक्रम के तहत आर्ट वर्कशॉप कला प्रदर्शनी का आयोजन होगा। कार्यक्रम का उदघाटन अजमेर नगर निगम के मेयर धर्मेंद्र गहलोत करेंगे। संस्थान के 18 कलाकार शुभदा स्कूल के 100 से अधिक विशेष बच्चों के साथ मिलकर पेंटिंग बनाएंगे।
संस्था की अध्यक्ष मीनाक्षी मंगल ने बताया कि यह कार्यक्रम विशेष बच्चों को कला के संसार से अवगत कराने के लिए अजमेर शहर में प्रथम बार आयोजित किया जा रहा है। पहले दिन विभिन्न स्कूल काॅलेज के छात्र-छात्राएं भी बच्चों का मार्गदर्शन करेंगे। कार्यक्रम प्रतिदिन 11 से 2 बजे तक शुभदा स्कूल, बीके कौल नगर के प्रांगण में होगा।