इन्होंने किया सुधार, आप भी बना सकते हैं अपनी कॉलोनी को सुंदर
ये तस्वीर है नारीशाला रोड स्थित अशोक नगर गली नंबर 3 की। यह वार्ड 30 में आती है। पहले इस गली के हालात अलग थे, कचरे और गंदगी से लोग परेशान थे। पार्षद नीतू मीश्रा के नेतृत्व में क्षेत्र के ही लोगों ने इन हालातों से निपटने का मन बनाया और देखते ही देखते गली की तस्वीर ही बदल गई। जहां पहले कचरे के ढेर थे, वहां अब रंग-रोगन किए खूबसूरत गमले रखे हुए हैं। सड़क पर रद्दी कागज का टुकड़ा भी कैसे मिल जाए। आपसी सहयोग और थोड़ी सी धनराशि खर्च कर क्षेत्र के लोगों ने पूरे अजमेर के लिए मिसाल पेश की है। इनसे प्रेरणा लेकर अगर अजमेर के अन्य वार्डों के पार्षद और वाशिंदे भी ऐसा काम कर लें तो पूरे अजमेर की तस्वीर बदल सकती है। बस जरूरत है तो इच्छाशक्ति और दृढसंकल्प की। फोटो|अशोक बंदवाल