बॉक्सर जुबेर खान का नाम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज
अजमेर | प्रदेशके खेल जगत के लिए खुशखबर है। प्रदेश के बॉक्सर जुबेर खान का नाम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया है। कराटे स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान के अध्यक्ष राकेश राव के मुताबिक मार्शल आर्ट, बॉक्सिंग एवं योगा में राजस्थान का नाम गौरवान्वित करने वाले जुबेर को यह खिताब मिला है। जुबेर खान खेल एवं युवा मामलों में नेपाल, भूटान, श्रीलंका, चीन ईरान में देश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। जुबेर खान खेल के क्षेत्र में राज्य, राज्य स्तरीय, राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 50 स्वर्ण पदक, 6 रजत पदक तथा 8 कांस्य पदक जीत चुके हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय स्तर पर वर्ष 2007 में जम्मू वर्ष 2012 में लुधियाना में तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वर्ष 2013 में भूटान में बेस्ट फाइटर का खिताब भी जीत चुके हैं। अलवर निवासी खान भारतीय युवा एवं खेल मामलात मंत्रालय में सदस्य भी रह चुके हैं।