पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Ajmer
  • बच्चों की प्रस्तुति देख मंत्रमुग्ध हुए दर्शक

बच्चों की प्रस्तुति देख मंत्रमुग्ध हुए दर्शक

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर|ऑक्सफोर्ड प्लेस्कूल का पहला वार्षिकोत्सव रविवार को धूमधाम से मनाया गया। सब टीवी, सोनी टीवी आैर दूरदर्शन फेम कवि शिव तूफान ने वार्षिकोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। निशांत एंड ग्रुप ने गणेश वंदना पेश कर आकर्षक नृत्य की प्रस्तुति दी। अनामिका, शिक्षा, प्राची आैर परी के ग्रुप ने अंग्रेजी कविताओं की पैरोडी पर मनमोहक प्रस्तुति दी। पूर्वाशा कौशिक ने रंगांरग पेशकश कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्य अतिथि शिव तूफान ने हास्य कविताएं पेश कर खूब हंसाया। बाल संचालक सूर्यांश भारद्वाज ने प्रस्तुति देकर समां बांधा। समारोह के दौरान होनहार बच्चों को पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रशासक प्रभाकर भारद्वाज ने आभार व्यक्त किया।

खबरें और भी हैं...