51 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
राजस्थानलोक सेवा आयोग द्वारा रविवार को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में उपाचार्य/अधीक्षक के आधा दर्जन विषयों के लिए आयोजित ऑनलाइन परीक्षाओं में 51 प्रतिशत अभ्यर्थी बैठे। आयोग द्वारा इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस और इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी की परीक्षाएं सुबह 10 से 12 बजे तक ऑनलाइन रूप में आयोजित की गईं। इसके साथ ही दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग सिविल इंजीनियरिंग की परीक्षाएं हुईं। आयोग उपसचिव भगवत सिंह राठौड़ के मुताबिक परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुईं।
विषय पंजीकृत उपस्थित अनुपस्थित प्रतिशत
इलेक्ट्रॉनिक्सएंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग 966452 514 46.79
कंप्यूटरसाइंस 802402 400 50.12
इंफॉर्मेशनटेक्नोलॉजी (आईटी) 405197 208 48.64
इलेक्ट्रिकलइंजीनियरिंग 932532 400 57.08
मैकेनिकलइंजीनियरिंग 942507 435 53.82
सिविलइंजीनियरिंग 346173 173 50.00
कुल 4393 2263 2130 51.51
विधि रचनाकार परीक्षा 19 को
आयोगसचिव भगवत सिंह राठौड़ के मुताबिक 19 फरवरी को विधि रचनाकार प्रतियोगी परीक्षा 2014 का आयोजन किया जाएगा। दो पारियों में इस परीक्षा का आयोजन ऑफलाइन मोड पर होगा। प्रथम पेपर सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक और द्वितीय पेपर दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक आयोजित होंगे।