पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Ajmer
  • राजस्थान बधिर शतरंज प्रतियोगिता में अजमेर चैंपियन

राजस्थान बधिर शतरंज प्रतियोगिता में अजमेर चैंपियन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर | पटेलमैदान इंडोर स्टेडियम में प्रथम राजस्थान बधिर शतरंज प्रतियोगिता संपन्न हुई। इसमें अजमेर के खिलाड़ियों ने टीम चैंपियन ट्राॅफी पर कब्जा किया। वहीं द्वितीय तृतीय स्थान पर क्रमश: भीलवाड़ा जोधपुर रहे।

पुरुष वर्ग में गोपाल गोयल श्रीगंगानगर प्रथम, सुनील वर्मा हनुमानगढ़ द्वितीय, दिनेश शर्मा भीलवाड़ा तृतीय रहे। महिला वर्ग में सुमन भांबू नागौर प्रथम, स्वाति जांगिड़ अजमेर द्वितीय, गरिमा मिरानी अजमेर तृतीय रही। जूनियर बॉय वर्ग में विकास सिंह हनुमानगढ़ प्रथम, अमित यादव हनुमानगढ़ द्वितीय, हनुमान खटीक भीलवाड़ा तृतीय रहे। जूनियर गर्ल्स में राधा रावत अजमेर प्रथम, सिमरन कौर अजमेर द्वितीय रही। सब जूनियर बॉय वर्ग में निकुंज जांगिड़ अजमेर प्रथम, सोहिल अहमद जोधपुर द्वितीय, हितेश मीणा भीलवाड़ा तृतीय रहे। सब जूनियर बालिका वर्ग में प्रिया कुमारी अजमेर प्रथम, रिंकी अजमेर द्वितीय, पूजा नागौर तृतीय रही। प्रतियोगिता के समापन पुरस्कार वितरण में समारोह में मुख्य अतिथि एडीए चेयरमैन शिव शंकर हेड़ा थे।

विशेष अतिथियों में जिला प्रमुख वंदना नोगिया, सुनील कुमार मूंदड़ा, एसडी बाहेती थे। समारोह के अध्यक्ष बीपी राठी ने विजेता खिलाड़ियों टीमों को पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता के आयोजन सचिव कमल गर्ग ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष बतराज मुनोथ अतिथि अशोक राठी, रणजीत मलिक, भंवर लाल मूंदड़ा, वल्लभ माहेश्वरी, रविंद्र जसोरिया, रामकिशन प्रजापति ने मूक-बधिर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

खबरें और भी हैं...