मां दधिमती का प्राकट्य महोत्सव मनाया
अजमेर|अजमेर दाधीचसमाज समिति की ओर से रविवार को महर्षि दधीचि वाटिका में मां दधिमती का प्राकट्य महोत्सव आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सुधींद्रनाथ आचार्य ने माताजी के भजनों एवं स्तुति गान से किया। कार्यक्रम में भारी संख्या में समाज के लोग पहुंचे और भजनों का आनंद लिया। दोपहर 12.15 बजे 56 भोग अर्पण कर प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर समाज की 4 प्रतिभाओं 1 जनप्रतिनिधि, 2 खिलाड़ी एवं 1 सीए का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष समिति अध्यक्ष सुरेश शर्मा, महामंत्री देवेंद्र शर्मा, पूर्व अध्यक्ष प्रेम दत्त तिवाड़ी, नथमल शर्मा, पूर्व शिक्षा उपनिदेशक सुभाष मिश्रा, समस्त दायमा ब्राह्मण पंचायत के महामंत्री भोलानाथ आचार्य, संजय कांकड़ा समेत अन्य कई लोग मौजूद थे। इसी प्रकार नागौर जिले में गोठ मांगलोद स्थित मां दधिमती धाम में समाज का वैवाहिक परिचय सम्मेलन आयोजित किया गया। शाम को माताजी की सवारी निकाली गई। रात में भजन संध्या का आयोजन किया गया।