वित्तीय स्थिति में सुधार के लिए डिस्कॉम का अधिवेशन 24 को
शत-प्रतिशतराजस्व वसूली के लिए के लिए जूझ रहा अजमेर डिस्कॉम 24 फरवरी को अधिवेशन आयोजित करेगा।
अधिवेशन में विभिन्न वर्गों के लोगाें एवं जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाएगा। अजमेर के एमडी हेमंत गेरा ने बताया कि तीनों डिस्कॉम में यह अधिवेशन आयोजित किए जाएंगे। अजमेर डिस्कॉम में 24 फरवरी को दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक अधिवेशन आयोजित किया जाएगा।
अधिवेशन में कंज्यूमर यूनिटी एंड ट्रस्ट, चैम्बर ऑफ कॉमर्स, किसान संघ, राजस्थान व्यापार एवं इंडस्ट्रीज एसोसिएशन, मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, राजस्थान राज्य औद्योगिक विकास एवं निवेश निगम, नगर निगम, औद्योगिक संघ इंजीनियर एवं कर्मचारी संघ, राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड, राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। डिस्कॉम की वित्तीय स्थिति एवं सुधार के लिए किए जा रहे प्रयासों पर भी डिस्कॉम की ओर से एक प्रजेंटेंशन तैयार किया जाएगा।